बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा आज बीजेपी में शामिल होंगे

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा आज बीजेपी में शामिल होंगे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। इस समय पूरे देश में भाजपा में शामिल होने उत्सव चल रहा है। कोई भी किसी भी पार्टी का छोटा या बड़ा नेता भाजपा में शामिल हो सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले भगदड़ मचा हुआ है।

नेता पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा आज बीजेपी में शामिल होने वाले है। जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी में प्रवेश करेंगे। शाम को 7:00 बजे भाजपा कार्यालय में बीजेपी में शामिल होंगे।

बालोदाबाजार के ​पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे से इस्तीफा देने के बाद 26 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी के साथ मतभेदों के चलते जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

तब से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले लग रही थी। जिसके बाद वे कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब प्रमोद शर्मा आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन