बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की मिली रिमांड

बड़ी खबर : भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की मिली रिमांड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में सामने आई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रायपुर स्थित ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने चारों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब EOW की टीम आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने की कोशिस करेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार, 25 अप्रैल को EOW ने नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई, आरंग और बिलासपुर सहित कुल 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए, जो जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता और आर्थिक घोटाले के संकेत मिले हैं। मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन