रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा (State administrative service) के चार अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर (Transfer order of officers) जारी कर दिया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना का यह आदेश उप सचिव जे एस राजपूत ने जारी किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें एमआर ठाकुर, डॉ रेणुका श्रीवास्तव और जीएल सांकला है। तीनों अधिकारी उप सचिव के पद पर मंत्रालय में विभिन्न विभागों में पदस्थ हैं।

  • एमआर ठाकुर सामान्य प्रशासन विभाग में थे जिनका तबादला राजस्व एवं आपदा विभाग में किया गया है।
  • डॉ रेणुका श्रीवास्तव के पास पीएचई के अलावा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार था, इनकी पदस्थापना सामान्य प्रशासन विभाग के साथ ही अतिरिक्त प्रभाग पीएचई का दिया गया है।
  • जीएल सांकला को आवास एवं पर्यावरण विभाग से उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है।
  • एमएल ताम्रकार उप सचिव लोक निर्माण विभाग को आवास पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
See also  क्या एक अप्रैल से सड़क से हटाए जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन? मसौदा अधिसूचना जारी

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।