बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शिक्षक पदोन्नति में फर्जीवाड़ा : अनुभवहीनों ने कूटरचना से हासिल किया प्रधानपाठक का पद, DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

शिक्षक पदोन्नति में फर्जीवाड़ा : अनुभवहीनों ने कूटरचना से हासिल किया प्रधानपाठक का पद, DEO ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पिथौरा। पिथौरा विकासखंड में शिक्षक पदोन्नति के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। वरिष्ठता सूची में कथित कूटरचना कर कुछ अनुभवहीन शिक्षकों ने प्रधानपाठक का पद हासिल कर लिया। इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

फर्जी वरिष्ठता प्रमाणपत्र बना भ्रष्टाचार का जरिया

सूत्रों के अनुसार, पिथौरा विकासखण्ड में भी सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधानपाठक बनाने का आदेश जारी किया गया है परंतु अधिकांश सरकारी कामों की तरह इसमें भी कुछ चालाक शिक्षकों ने स्वयं ही वरिष्ठता सूची में कुट रचना कर सीनियर बन गए और इसी प्रमाणपत्र के कारण वे वास्तविक हकदार शिक्षकों को किनारे कर खुद प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत हो गए। पूरे मामले की शिकायत कुछ पात्र वंचितों ने उच्चाधिकारियों से की थी। लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए विकासखण्ड के पांच शिक्षक जिनका नाम पदोन्नति सूची में है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस मामले में स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अभी की लिस्ट में पदोन्नत हुए शिक्षकों में दिनेश प्रधान प्रपा खैरखूँटा, गौरी नायक प्रपा पंडरीपानी, जयलाल भोई प्रपा विश्वासपुर, नारायण सिदार प्रपा कुदरीदादर एवं अभिमन्यु सिन्हा प्रधानपाठक नवाडीह को नोटिस जारी किया गया है। बहरहाल शासकीय नियुक्ति हो या ड्यूटी सभी कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत अब आम हो चुकी है। आखिर नियुक्ति, पदोन्नति हो या अन्य शासकीय आर्थिक कार्य सभी में कही न कही गड़बड़ियों की खबर सामने आ ही जाती है, जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता पर भी अब संदेह होने लगा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन