बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सेलून एकेडमी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 24लाख रूपए की ठगी

सेलून एकेडमी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 24लाख रूपए की ठगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने सेलून एकेडमी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला को ठगी का शिकार बनाया है। उक्त महिला उद्यमी है जो आसानी से ठगों के झांसे में आ गई और फ्रेंचाइजी के नाम पर 24लाख रूपए गंवा दी।

खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक अग्रसर प्राइड फ्लैट नंबर 603 निवासी सुप्रिया खेमका(24) ने रिपोर्ट दर्ज कराया। सुप्रिया यूनीसेक्स सेलून, एपीवी सेलून एकेडमी की फ्रेंचाइजी लेकर शहर में एक आउलेट खोलना चाहती थी। विकास बसंत नाम के व्यक्ति ने इसके लिए उसकी मदद करने की बात कही। और पिछले वर्ष 18जनवरी से 23 मार्च के बीच अलग अलग तिथियों में 24.31 लाख रूपए लिए। लेकिन एक साल बाद भी न फ्रेंचाइजी दिलाया न रकम वापस किया । इस पर सुप्रिया ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया।

उधर सिद्धार्थ चौक टिकरापारा स्थित अमन आटो के पास एक दूसरे को जानने वाले अनिल राय ने के.सूरज को इनोवा कार बेचने का सौदा किया । इसके बदले भनपुरी निवासी सूरज ने अनिल को बीते 23 दिसंबर को 2.85 लाख रूपए दिए। लेकिन आज तक इनोवा नहीं बेचा और रकम भी वापस नहीं कर रहा। इस पर सूरज ने कल शाम टिकरापारा थाने में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन