रायपुर। फरसगांव में आयोजित एक आमसभा के दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लिए 2 बड़ी गांरटियों की घोषणा की है। जिसके तहत अब लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वही तेंदूपत्ता पर 4000 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और BJP अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। PM मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? UPA सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें।

वही आमसभा में सीएम बघेल ने कहा रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया। आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया। 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मोदी सरकार ने सबसे खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था, रोजगार देने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई।

हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के बाद दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्‌टा दिया गया। 4000 प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा। सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।