गदर 2 फेम ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल आएगी रायपुर, 5 सितंबर को फिल्म फेस्टिवल में होंगी शामिल

रायपुर। गदर 2 फेम 5 सितंबर को राजधानी रायपुर आ रही है। राजधानी में आयोजित आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल आयोजन 3 सितंबर से 5 सिंतबर तक होना है। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग कर रही है। फिल्म फेस्टिवल का यह दूसरा साल माना जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम समापन के आखिरी दिन (5 सितंबर) को गदर 2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल आएगी। इस दौरान समापन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

कुणाल शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संवारने और सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से सराहनीय पहल किया जा रहा है। सरकार के इस सराहनीय कदम से प्रदेश के स्थानीय कलाकरों को बॉलीवुड में काम मिलने में मदद मिल रहा है। शुक्ला ने बताया कि, सरकार के इस कदम से आने वाले दिनों में कलाकरों को फिल्म जगत में काम करने का अवसर मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।