बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सराफा कारोबारियों को गोली मार कर सोना-चांदी और नगदी की लूट, भागते समय ग्रामीण से टकराए, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे

सराफा कारोबारियों को गोली मार कर सोना-चांदी और नगदी की लूट, भागते समय ग्रामीण से टकराए, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी दूर जनकपुर थाने के माड़ीसरई इलाके में दो सराफा कारोबारी के साथ गोलीबारी करते हुए लूटपाट का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद भाग रहे 2 लुटेरों की गाड़ी एक ग्रामीण की बाइक से टकराई, जिससे वह भी घायल हो गया। टक्कर के बाद लुटेरे बाइक और कट्टा छोड़कर भाग खड़े हुए। कल रात हुई घटना के बाद अपराधी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

बाजार से लौट रहे थे अपने गांव

सोने चांदी का व्यापार करने वाले दोनों शख्स ब्रम्हा सोनी एवं अनिल सोनी कल शाम हरचौका साप्ताहिक बाजार से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जनकपुर थाना क्षेत्र के माड़ीसरई इलाके में 2 बाइक में 4 लुटेरे आए और उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया। 

भागते समय हुआ एक्सीडेंट

कारोबारियों के साथ बाईक में ब्रम्हा सोनी की सात वर्षीय पुत्री भी थी, जो सुरक्षित है। इस दौरान लुटेरे सोना-चांदी, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।  बाइक से भाग रहे इन लुटेरों की गाड़ी एक ग्रामीण की बाइक से टकराई, जिससे बाइक सवार भी घायल हो गया। टक्कर के बाद लुटेरे हड़बड़ी में बाइक और कट्टा छोड़कर निकल भागे। 

कारोबारी के कंधे पर गोली मारकर भागे थे लुटेरे

घायल व्यापारी और एक ग्रामीण का इलाज मेडिकल कॉलेज शहडोल में चल रहा है। एक कारोबारी को गोली लगी है जिसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी चंद्रमोहन सिंह जनकपुर पहुँचे। रात भर व आज जनकपुर पुलिस की अलग-अलग टीम लुटेरों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन