बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रोजगार का सुनहरा अवसर : 129 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, राजधानी में 13 जून को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

रोजगार का सुनहरा अवसर : 129 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, राजधानी में 13 जून को लगेगा प्लेसमेंट कैंप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राजधानी रायपुर में 13 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में 129 पदों से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इसमें सैलरी 40 हजार रुपए तक दी जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के जरिए 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में सुबह 11 बजे से दोपह 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उपसंचालक ने बताया कि, इस कैंप के माध्यम से Pinea Matering Lab & Robo Automation Pvt. Ltd.,PNG Products, CR Capital, Zenix Naukri & Consultancy इत्यादि संस्थानों की ओर से भर्ती की जाएगी। कैंप में 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं में भर्ती किए जाने वाले पदों में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजन, टेक्नीशियन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, अकाउंटेंट, रिशेप्सनीस्ट, ऑपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टायपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है। इन पदों पर अनुभव न्यूनतम 1 वर्ष से 20 वर्ष तक होगी, जिनका वेतन अधिकतम 45 हजार रुपए होगी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन