अच्छी खबरः बीते दो वर्षों में 18 फीसदी पुरूषों ने शराब से किया किनारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बीते दो वर्षों में प्रदेश में शराब के सेवन में कमी आई है। जी हां छत्तीसगढ़ के 18 फीसदी पुरुषों ने शराब छोड़ दिया है। यह खुलासा हाल ही में हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-2021 की रिपोर्ट में हुआ है।

इस सर्वे के अनुसार प्रदेश के 17.9 प्रतिशत पुरुषों ने शराब पीना छोड़ दिया है। जबकि 12.1 प्रतिशत पुरुषों ने तंबाकू छोड़ा है। इस सर्वे के अनुसार अब राज्य में 34.8 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं और 43 प्रतिशत तंबाकू चबा रहे हैं।

4.3 प्रतिशत महिलाओं ने तंबाकू का सेवन छोड़ा

वर्ष 2015-16 में किए गए सर्वे रिपोर्ट की मानें तो राज्य के 55.2 प्रतिशत पुरुष तंबाकू चबाते थे। वहीं 52.7 प्रतिशत शराब का नशा करते थे। वहीं महिलाओं की बात करें तो 4.3 प्रतिशत महिलाओं ने तंबाकू का सेवन छोड़ा है। वर्तमान में 17 प्रतिशत महिलाएं ही तंबाकू का सेवन कर रही हैं।

See also  13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।