रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के 78 टॉपरों की आसमान में उड़ने का सपना पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार टॉपर बच्चों को हेलीकाप्टर जॉय राइड  स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जगह पाने वाले बच्चों को 10 जून को हेलीकॉप्टर से हवाई सैर कराया जायेगा। विमानन विभाग को किराए के हेलीकाप्टर की व्यवस्था करने के आदेश दे दिए गए हैं । 10 जून को सुबह 7 बजे से पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर की जॉय राइड करायी जायेगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.30 बजे टॉपर बच्चों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र वितरित किया जायेगा।

डीपीआई ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वो अपने जिलों से 9 जून को रायपुर में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। बता दें कि प्रदेश में दूसरी बार10वीं -12वीं के मेधावी बच्चे हेलीकॉप्टर की राइड पर जाएंगे। इसके पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं -12वीं 2022 की परीक्षा के 125 छात्र-छात्राओं को अक्टूबर 2022 में हेलीकाप्टर से सैर कराई गई थी।

See also  अंधविश्वासी बेटे ने बैगा के कहने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद थाने में कर दिया आत्मसमर्पण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।