रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा त्योहार, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राज्य के सभी स्कूलों में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक दशहरे एवं 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों का अवकाश दिवाली के लिए दिया जा रहा है। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग में शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य से सभी स्कूलों में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। इस मामले में मंगलवार शाम शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं इस वर्ष छात्रों को 45 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन मिलेगा। शासन द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार 1 मई से 16 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

देखे कब-कब मिलेगी छुट्टियां

दशहरा – 3 से 7 अक्टूबर
दीपावली – 21 से 26 अक्टूबर
शीतकालीन अवकाश – 23 से 28 दिसंबर
ग्रीष्मकालीन अवकाश- 1 से 16 जून

See also  दिल्ली में मरीजों के इलाज का अनोखा तरीका- जरूर देखें मन को खुश करने वाला यह Video

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।