रायपुर। सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करने और उसे बेचने के आरोप में भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य जोन अध्यक्ष संतोष नाथ उर्फ जलंधर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वैशाली नगर, भिलाई पुलिस इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का बड़ा घोटाला

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जलंधर सिंह ने उद्योग विभाग और अन्य की निजी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम रजिस्ट्री कराई और फिर उसे अन्य लोगों को बेच दिया। घोटाले के खुलासे के बाद वैशाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पहले कांग्रेस, फिर भाजपा में शामिल हुआ था आरोपी

गौरतलब है कि आरोपी निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन बाद में भाजपा की सदस्यता ले ली।

एक और जमीन घोटाले में दर्ज है मामला

थाना वैशाली नगर में आरोपी जलंधर के खिलाफ एक और जमीन फर्जीवाड़े का मामला दर्ज है।

  • प्रार्थी देवनाथ गुप्ता की शिकायत पर जांच में सामने आया कि जलंधर ने कार्तिक नंद शर्मा, पुरुषोत्तम उर्फ अरविंद भाई, राजेंद्र सोनी और हरिश राठौर के साथ मिलकर कोहका वार्ड 14 बाबादीप सिंह नगर की जमीन (खसरा नंबर 5407/4 और 5407/3) के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी की।
  • इस मामले में पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया था।
See also  नए नामांतरण पोर्टल की हुई शुरूआत, पेशी से लेकर अभिलेख दुरूस्ती की SMS से मिलेगी सूचना

मुख्य आरोपी जलंधर को भेजा गया जेल

इस मामले में पहले ही 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, अब पुलिस ने मुख्य आरोपी जलंधर सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।