रायपुर। आंदोलनरत संविदाकर्मियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान आया है। नवा रायपुर में नियमितिकरण को लेकर संविदाकर्मियों के प्रदर्शन पर आप प्रवक्ता विजय झा ने सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण का वादा करके सत्ता में आई सरकार ने कर्मियों को ठगा है।

सरकार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नियमित करें। रविवार को तूता धरनास्थल पर संविदाकर्मी वादों की बारात निकाल रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संविदाकर्मियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास गलत है। हमारे नेता केजरीवाल ने कर्मचारियों को नियमतिकरण की गारंटी दी है।

आप सत्ता में आई तो नियमतिकरण होगा। आप प्रदर्शनकारियों के मांगो के साथ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिलासपुर और जगदलपुर की सभा में 10 गारंटी दी है, जिसमें संविदाकर्मियों की नियमितिकरण की गारंटी शमिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।