बेमेतरा। जिले के विकासखण्ड बेरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरदा में पदस्थ सचिव नीतू साहू को शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संदर्भ में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।

छ.ग. शासन के फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरदा में गौठान के अधोसंरचना के निर्माण एवं गौठान संधारण तथा संचालन के कार्य समय सीमा में पूरा नहीं किये जाने एवं शासन/वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों निर्देशों की अवहेलना किये जाने के कारण निलंबन की कार्यवाही की गई है।

निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत बेरला निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बस्तर नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर राजधानी तक की पदयात्रा पर निकले ग्रामीण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।