बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

गुजरात की आईटी टीम ने आकृति टाइल में दी दबिश

गुजरात की आईटी टीम ने आकृति टाइल में दी दबिश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 वालफोर्ट हाईट्स के डी- 602 और पचपेड़ीनाका स्थित दुकान में चल रही जांच

विशेष संवादाता। टीआरपी रायपुर
गुजरात में चल रही आयकर विभाग की जांच टीम रायपुर भी आ धमकी है। आईटी की भाषा में इसे कांसिक्वेशन रेड की श्रेणी में रखा जाता है। गुजरात में जिस कारोबारी के यहां कर अपवंचन की जांच की जा रही है उन्ही से रायपुर के आकृति टाइल्स वालों के भी तार जुड़ने के बाद आज सुबह गुजरात टीम ने यहां धावा बोला।

धमतरी रोड स्थित आकृति ग्रुप की संस्थानों और भाटागांव स्थित वालफोर्ड हाइट्स के डी - 602 में भी सुबह 6 बजे से पड़ताल चल रही है। जानकारी के मुताबिक आकृति टाइल्स के संचालकों के साथ ही साथ एक सीए संतोष खंडेलवाल को भी जांच घेरे में लिया है। समाचार लिखे जाने तक करीब 4 अलग अलग जगहों पर आईटी की कार्रवाई चल रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन