टीआरपी डेस्क। सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने कुरकुरे खाने को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक का कुरकुरे खाने को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ। मृतक ने अपने छोटे भाई को कुरकुरे खाने को नहीं दिया था। जिसके बाद परिजनों के भय से बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

कुन्नी चौकी के दर्रीपारा गांव में 10 वर्षीय रोहित सिंह का उसके 8 वर्षीय छोटे भाई से शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच रोहित ने छोटे भाई को गुस्से में थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद उसे लगा कि उसका छोटा भाई माता-पिता से इसकी शिकायत कर देगा और उसे डांट पड़ेगा।

डांट के डर से रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिक भाइयों ने कुरकुरे के पैकेट लिए थे, जिसे बड़े भाई ने पूरा खा लिया और छोटे भाई को नहीं दिया। इससे छोटा भाई रोने लगा। जिसके बाद से डरे नाबालिग ने घर से कुछ दूर एक रतनजोत के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

See also  KVK कर्मियों ने अधिकारों को लेकर कृषि विश्व विद्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।