बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Raipur City News: हलछठ से पहले सड़कों पर बैरिकेडिंग, VIP मूवमेंट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Raipur City News: हलछठ से पहले सड़कों पर बैरिकेडिंग, VIP मूवमेंट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को हलछठ का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। इसी बीच उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रायपुर प्रवास को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना एयरपोर्ट से टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर तक कई जगह बैरिकेडिंग की गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उप राष्ट्रपति रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। माना एयरपोर्ट से एम्स रायपुर तक के मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन की ओर से जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 7.35 बजे से दोपहर 1.25 बजे तक संबंधित रूट पर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इस दौरान टाटीबंध, रायपुरा, डंगनिया, सुंदर नगर, कुशालपुर चौक, संतोषीनगर, टिकरापारा, प्रोफेसर कॉलोनी और काशीराम नगर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है।

टाटीबंध और रायपुरा की ओर से आने वाले लोगों के साथ ही कुशालपुर चौक और संतोषीनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को भी कई स्थानों पर सर्विस रोड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

त्योहार की खरीदारी के बीच बढ़ी परेशानी

हलछठ पर्व के एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेलीबांधा, अमलीडीह, पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, भाटागांव, कुशालपुर, रायपुरा और टाटीबंध क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण करीब सात घंटे तक प्रभावित रहने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग हटने के बाद ही यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। ऐसे में त्योहार के मौके पर घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन