बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एक बाइक पर आधा दर्जन सवार-जानलेवा स्‍टंट, वीडियो वायरल

एक बाइक पर आधा दर्जन सवार-जानलेवा स्‍टंट, वीडियो वायरल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नया रायपुर तो अघोषित स्टंट जोन घोषित हो चुका है, वहां तो आए दिन स्टंटबाजों की जान जोखिम वाला वीडियो वायरल होते रहता है। लेकिन हद तो तब हो गई जब शहर के अंदर बाइक में आधा दर्नज सवार होकर स्टंट वाला वीडियो वायरल हुआ है। बाइक में दो लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन गलती से भी कोई तीसरा बाइक बैठ जाए और यातायात पुलिस की नजर में आ जाएं तो जुर्माना भरना पड़ेगा।

लेकिन रायपुर एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां यातायात नियमों को नजरअंदाज कर एक बाइक पर एक, दो नहीं बल्कि छह लोग सवार होकर शहर भर में घूम रहे हैं। इस लड़कों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। सीएसपी ने यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले युवाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।दरअसल, राजधानी रायपुर में युवकों का खतरनाक तरीके से बाइक चलाते वीडियो सामने आया है। यहां एक बाइक पर छह युवक एक साथ सवार होकर घूम रहे हैं।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर चार लोग बैठे हुए हैं, जबकि दो लड़के दोनों तरफ खड़े हैं। सभी इस बात से अंजान है कि एक छोटी सी लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है।

इसी बीच वहां से गुजर रहे दूसरे बाइक सवार ने इन लड़कों का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो रायपुर के आमानाका इलाके का बताया जा रहा है। सभी बाइक सवार पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन