रायपुर। पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ हैै। परेशान पुलिस वालों के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन आरक्षकों की परेशानी और उनके अवकाश को लेकर चर्चा तक नहीं की जा रही है। बुधवार दोपहर में राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससें पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है। पुलिस विभाग के एक आरक्षक की आत्मदाह की चेतावनी दी है।

दरअसल गृह विभाग के एसीएस सुब्रत साहू को लिखे गए एक पत्र ने प्रशासन और पुलिस को हिला कर रख दिया है। पत्र में आरक्षक ने लिखा है कि एडीजी हिमांशु गुप्ता के द्वारा लगातार छुट्टियां कैंसिल करने से वह त्रस्त है। उसका कहना है कि बाकी पुलिसकर्मी भी उसकी तरह त्रस्त हैं। पत्र में उसने कहा है कि अभी घर में जरूरी काम होने के कारण उसने छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिली। आरक्षक ने पत्र में कहा है कि जिस दिन वह राजभवन के सामने आत्मदाह करेगा, उस दिन उसकी पहचान भी स्पष्ट हो जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।