Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब यह समारोह 15 अक्टूबर के बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब तक तीन बार तारीख में बदलाव किया जा चुका है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में देर रात तक शपथ ग्रहण और सैनी के मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। इसके बाद तारीख में बदलाव का निर्णय लिया गया। सैनी जल्द ही दिल्ली से हरियाणा लौटेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें कुरुक्षेत्र और पंचकूला के दशहरा समारोह शामिल हैं।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इस समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

See also  CG NEWS : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का दूसरा दिन, सुआ नृत्य की मोहक प्रस्तुति देख झूम उठे लोग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।