बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

VIDHANSABHA BREAK : बिरनपुर हिंसा का मामला सदन में उठा, पीड़ित विधायक ने पूछा - मुझे कब न्याय मिलेगा..? गृहमंत्री ने की CBI जांच की घोषणा

VIDHANSABHA BREAK : बिरनपुर हिंसा का मामला सदन में उठा, पीड़ित विधायक ने पूछा - मुझे कब न्याय मिलेगा..? गृहमंत्री ने की CBI जांच की घोषणा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को बिरनपुर हिंसा का मामला गूंजा। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने आज सदन में बिरनपुर हिंसा की CBI जांच की घोषणा की है। इस हिंसा के पीड़ितों में से एक विधायक ईश्वर साहू की ध्यानाकर्षण सूचना में हुई चर्चा के जवाब में मंत्री ने इसकी घोषणा की ।

भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा, हिंसा में भुवनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईश्वर साहू ने कहा, बिरनपुर हिंसा में 36 आरोपितों का नाम है, लेकिन अभी तक सभी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

विधायक ने कहा- मैं स्वयं मृतक का पिता हूं। मुझे बताएं मुझे कब तक न्याय मिल पाएगा। ईश्वर साहू ने कहा- क्या इस मामले की जांच सीबीआई जांच कराई जाएगी?

गृहमंत्री ने कहा - पिता का दुःख समझता हूं…

विधायक के प्रश्‍न पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- एक समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई। गृहमंत्री ने कहा- मैं अभिभूत हूं कि ईश्वर साहू जैसे पराक्रमी पिता हमारे सामने मौजूद हैं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया।

गृहमंत्री ने कहा- मैं एक पिता का दुःख समझ सकता हूं। मैं निश्चित तौर पर इस दुःख को समझ सकता हूं। मैं इस मामले पर सीबीआई जांच की अनुशंसा करता हूं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन