बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की HIV जांच रिपोर्ट, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या घटकर पहुंची 4.47 % से 0.26%

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की HIV जांच रिपोर्ट, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या घटकर पहुंची 4.47 % से 0.26%
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी जांच और पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी की है। जिसमे साल दर साल एचआईवी संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है।

वर्ष 2007-08 से वर्ष 2020-21 तक यानी 14 साल में 54 लाख 71 हजार 699 लोगों की एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 35700 संक्रमित पाए गए।वर्ष 2020-21 में 7 लाख 11 हजार 418 की जांच की गई, जिसमें 1851 पॉजिटिव पाए गए। यानी प्रदेश में 0.26 % लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। शुरुआत में 2007-08 में जब 25048 की एचआईवी जांच की गई थी, जिसमें 1119 संक्रमित पाए गए थे, तब प्रदेश में संक्रमितों का प्रतिशत दर 4.47% था।

पॉजिटिव केस में 60% पुरूष तो 40% महिलाएं संक्रमित

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक जो पॉजिटिव केस मिले हैं, उसमें 60% पुरूष तो 40% महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 25 से 49 वर्ष के बीच है। ज्ञात हो कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत करीब 42 एनजीओ को एचआईवी नियंत्रण के लिए जागरूकता लाने, स्क्रीनिंग, इलाज के लिए अस्पतालों तक ले जाने और दवाइयां बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। एचआईवी की रोकथाम के लिए शासन हर साल करीब 30 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है, इस राशि का उपयोग एनजीओ योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी करते हैं।

94 गर्भवती महिलाएं भी हुईं संक्रमित

इस बीच 2 लाख 95 हजार 904 गर्भवती महिलाओं की जांच गई, इसमें 94 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गईं। हालांकि अब इसमें भी सुधार हुआ। हर स्तर में संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है।

6573 की हो चुकी है मौत

प्रदेश में 2007 से अब तक एचआईवी पीड़ित 6573 लोगों की मौत हो चुकी है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने, संक्रमित महिला से उसके बच्चे को संक्रमित खून चढ़ाने और एक बार इस्तेमाल की जाने वाली सुई को बार-बार उपयोग किए जाने से ही संक्रमण बढ़ता है।

2007 से अक्टूबर 2020-21 के बीच कुल 35700 पॉजिटिव पाए गए, जिसमें रायपुर में सबसे अधिक 10116 तो बीजापुर में सबसे कम 24 केस पाए गए। अब तक प्रदेश के 6 जिले में संक्रमितों की संख्या 1 हजार से अधिक, 7 जिलो में संक्रमितों की संख्या 500 से अधिक, 14 जिलों में 100 से अधिक पॉजिटिव पाए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन