बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मेकाहारा से ‘कॉल मी सर्विस’ का ठेका निरस्त कराने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों के शोषण और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

मेकाहारा से ‘कॉल मी सर्विस’ का ठेका निरस्त कराने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों के शोषण और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 पत्रकारों से मारपीट की थी इस फर्म के बाउंसरों ने

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल से कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया।

संघ के प्रांतीय सचिव चेतन सिन्हा ने बताया कि  चिकित्सालय में कॉल मी सर्विस नामक फर्म द्वारा सफाई एवं सुरक्षा का ठेका विगत 8-10 वर्षों से अस्पताल प्रशासन से सांठ-गांठ कर प्राप्त प्राप्त किया जा रहा रहा है। इनके द्वारा नियुक्त सुपरवाईजर, बाउंसर द्वारा सफाई एवं अन्य कर्मियों से दुर्व्यवहार एवं आर्थिक/मानसिक/शारीरिक शोषण किया जाता है। साथ ही कर्मियों को कार्य का पूरा भुगतान नहीं किया जाता।

बता दें कि ये वही फर्म है जिनके बाउंसरों ने कुछ दिनों पूर्व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की थी। संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इस प्रकार इनके कृत्यों की समय-समय पर संघ द्वारा शिकायत की गयी लेकिन डीन, अधीक्षक, संचालक द्वाराकोई कार्रवाई नहीं करते।

काम से निकालने की देते हैं धमकी

कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि इस फर्म के द्वारा कर्मियों को अस्पताल के अतिरिक्त अन्य जगह कार्य करने के लिये बाध्य किया जाता है, मना करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती है। 50-50 हजार लेकर नये लोगों की भर्ती किया जाता है। ड्रेस के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार लिया जाता है। गार्ड रूम में रात्रि में शराबखोरी होती है, इनका सुपरवाईजर देव बिसेन तीन बार इन्ही प्रकरणों में जेल जा चुका है। उसके बाद भी यह सुपरवाईजर बना हुआ है। इस प्रकार का कृत्य इनके सुपरवाईजर एवं बाउंसरों द्वारा किया जाता है जिसकी विस्तृत जांच किया जाने पर चौकानें वाले तथ्य सामने आ सकते है क्योंकि 0 प्रतिशत कमीशन में कोई भी ठेकेदार ईमानदारी से कार्य संचालित नहीं कर सकता।

चेतन सिन्हा, प्रांतीय सचिव ने बताया कि इस प्रदर्शन में संघ के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन