Heat Wave Alert in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार के चला गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के रायपुर-बिलासपुर और सरगुजा, दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान (CG Heat Wave Alert) औसत 42 डिग्री से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसी के चलते प्रदेश में लू चलेगी। लू का सबसे ज्‍यादा असर 23 से 25 अप्रैल तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में रायपुर सबसे ज्‍यादा गर्म (CG Heat Wave Alert) रहा। जहां दिन का पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्‍य से 3.3 डिग्री डिग्री ज्‍यादा है। वहीं रात का पारा 28.4 डिग्री रहा, जो 3 डिग्री अधिक है। प्रदेश में माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 40.6 डिग्री दिन का और रात का 28.6 डिग्री रिकॉर्ड‍ किया गया।

See also  Chhattisgarh Weather Update: आज छत्तीसगढ़ के इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में कल कहां कितना रहा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 43.7°C 28.4°C
बिलासपुर 43.4°C 27°C
अंबिकापुर 40.8°C 23.6°C
जगदलपुर 37.8°C 23.1°C
दुर्ग 42.6°C 23.8°C
गौरेला-पेंड्रा 42.7°C 26.4°C

बस्तर संभाग में बदला मौसम, होगी बारिश

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।