रायपुर। राजधानी के हीरापुर गणपत चौक स्थित प्लास्टिक गोदाम को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में रखा लाखों का प्लास्टिक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

ये पूरा मामला कबीर नगर थाने इलाके का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं। ये फैक्ट्री हीरापुर रिंग रोड 2 पर है। सुबह 6:30 बजे के लगभग फैक्ट्री में आग लगी थी। प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक का नाम अब्दुल मलिक बताया जा रहा है। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

फैक्ट्री में रखा पूरा प्लास्टिक जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री के मालिक को लगभग 45 लाख नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।