बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एम्स में 23 को होने वाले आयोजन का हिंदू संगठन करेगा विरोध

एम्स में 23 को होने वाले आयोजन का हिंदू संगठन करेगा विरोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी। AIIM : हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) जैसे चिकित्सा सेवा संस्थान में मनोरंजन के नाम पर अश्लील बॉलीवुड थीम/गानों का आयोजन 23 नवंबर को किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि देशभर में मनोरंजन ओर कॉमेडी के नाम पर जिस तरह से अश्लीलता फूहड़ता परोसी जा रही है। क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है.? आखिर कैसा भारत और कैसा सुसंस्कृत छत्तीसगढ़ बनाने में लगी हुई है सरकार । जिसमे ना तो देश का गौरव और न ही प्रदेश की संस्कृति धरोहर की गरिमा को बनाए रखने में कोई रुचि दिखाई नहीं देती। ना ही एम्स जैसे इतने बड़े चिकित्सा संस्थान में क्षेत्र में अध्यनरत छात्रों के भविष्य और उनकी एकाग्रता का कोई ख्याल है। ना भारतीय संस्कृति और ना ही प्रादेशिक संस्कृति सभ्यता- संस्कारों की गरिमा खंडित होने की चिंता है।

राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है ,नगर निगम महापौर , विधायक एवं सांसद महोदय भी एक ही राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी सबके नाक के नीचे से मनोरंजन के नाम पर इतने बड़े चिकित्सा संस्थान परिसर में फूहड़ता और अश्लीलता परोसने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश के कलाकारों को महत्व नहीं

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कटरे का कहना है कि बाहर से कलाकार को बड़ी धनराशि देकर बुलाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के लोक-कलाकारों की अनदेखी की जा रही है। क्या प्रदेश के संस्कृति व कला विभाग का नियंत्रण ऐसे आयोजनों पर नही है !

आयोजन का विरोध

हिंदू संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन व प्रशासन द्वारा 23 नवंबर को एम्स परिसर में होने वाले आयोजन पर रोक नहीं लगाई जाती तो विश्व हिन्दू परिषद , बजरंगदल रायपुर महानगर, सर्व हिन्दू समाज और स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर विरोध किया जाएगा।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

राजनीति एवं समसामयिक मामलों के संवाददाता

छत्तीसगढ़ व राष्ट्रीय राजनीति, विधानसभा सत्र एवं चुनावी समीकरणों पर बारीक नज़र।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन