टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और विपक्ष की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को संरक्षण मिला और पुलिस बल का मनोबल तोड़ा गया।

तोमर बंधु समेत सभी पर होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता। बीते पांच वर्षों में जो भी अनियमितताएं हुईं, उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। चाहे वह तोमर बंधु हों या कोई और, सभी के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी है।

पुलिस को बनाया गया था जासूसी तंत्र, अब काम कर रही स्वतंत्र

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पुलिस बल को मूल कर्तव्यों से भटका कर जासूसी जैसे कार्यों में लगाया। बस्तर से रायपुर तक पैसों से भरी पेटियां पहुंचती थीं, और पुलिस को स्थानीय लोगों की जासूसी में झोंक दिया गया था, शर्मा ने कहा। लेकिन अब, उन्होंने बताया, पुलिस पूरी स्वतंत्रता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 24 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने कहा, कांग्रेस जिनके पक्ष में खड़ी है, वे अपराधी हैं। कांग्रेस इन अपराधियों को अपना वोट बैंक मानती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की मौजूदगी से अपराध बढ़ता है और सरकार इसीलिए सख्त कदम उठा रही है।

जन संवाद के लिए टोल फ्री नंबर

सरकार ने जनता से सीधे फीडबैक लेने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। शर्मा ने बताया कि इस नंबर पर आने वाले कॉल मैन्युअली हैंडल किए जाएंगे और लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार होगा।

शहीद परिवारों को मिलेगा सम्मान और नियुक्ति

शहीदों के परिजनों को लेकर सरकार संवेदनशील कदम उठा रही है। विजय शर्मा ने कहा कि अब शहीद परिवारों को केवल पुलिस विभाग में नहीं, बल्कि अन्य विभागों में भी अनुकंपा नियुक्तियां दी जाएंगी। नक्सल समस्या पर बोलते हुए शर्मा ने दावा किया कि सरकार की रणनीति रंग ला रही है। पहले जहां गिरफ्तारी की संख्या अधिक होती थी, अब आत्मसमर्पण और पुनर्वास के आंकड़े बढ़ रहे हैं। नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में लौटना चाह रहे हैं।

See also  लखनऊ अग्निकांड जैसी अनहोनी न हो! रायपुर के एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ कोचिंग सेंटरों में बड़ी लापरवाही उजागर, मिला अल्टीमेटम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।