बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Sukma IED blast: जहां शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे वहां मिले 2 और IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज, ट्रैप के लिए माओवादियों ने कर रखी थी बड़ी प्लानिंग

Sukma IED blast: जहां शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे वहां मिले 2 और IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज, ट्रैप के लिए माओवादियों ने कर रखी थी बड़ी प्लानिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा/कोंटा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए।

असल में अफसरों को ट्रैप में फंसाने के लिए पोकलेन में आग लगाने के बाद उसके आसपास नक्सलियों ने दो IED प्लांट कर रखा था, जिसमें से एक पर ASP का पैर पड़ गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों के आईईडी निरोधक दस्ता ने दो और आईईडी बरामद किया है। आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है।

बता दें, आज 10 जून को माओवादियों ने बस्तर बंद का आव्हान किया था, बंद से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली ब्लास्ट की साजिश रची थी। 8 जून की रात को माओवादियों ने कोंटा के डोंड्रा स्थित गिट्टी खदान में माइनिंग में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद घटना स्थल की छानबीन करने के लिए बीडीएस ( बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची। पोकलेन के पीछे करीब 2.5 किलो के प्रेशर आईईडी बम को बरामद किया। जिसके बाद सुरक्षित तरीके से आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन