बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कैसे हो अपराध कम, जब व्यवस्थाओं की अनदेखी से जूझ रहा प्रदेश, खड़ी कार में से युवक को बदमाशों ने लूटा

कैसे हो अपराध कम, जब व्यवस्थाओं की अनदेखी से जूझ रहा प्रदेश, खड़ी कार में से युवक को बदमाशों ने लूटा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। प्रदेश में आए दिन अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहां पुलिस क्राइम पर शिकंजा कसने के लिए बडी-बडी दलीलें देती हैं वहीं प्रशासन की अनदेखी ही अपराध और अपराधियों के मंसूबे बढ़ा रही है। ऐसा ही मामला बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में हुआ है जहां एक खड़ी कार में से कुछ बदमाश मोबाइल, पर्स लेकर भाग गए और जब इसका विरोध किया गया।

हाल ही में एनसीआरबी ने वर्ष 2020 का आंकड़ा जारी किया है जिसमें कहीं न कहीं अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ का नाम भी आगे है। प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा अपराध को कम करने की लंबी दलीलें दी जाती हैं। मगर बिलासपुर के पास सीपत हाइवे पर हुई एक घटना ने पुलिस प्रशासन और एनएचएआई की पोल खोल दी है।

[caption id="attachment_111491" align="alignnone" width="576"]How crime can be reduced, when the state is struggling with ignoring the arrangements, miscreants robbed the youth from the parked car कैसे हो अपराध कम, जब व्यवस्थाओं की अनदेखी से जूझ रहा प्रदेश, खड़ी कार में से युवक को बदमाशों ने लूटा[/caption]

दरअसल हुआ ये की बीती रात सीपत के पास हाइवे पर नेशनल कृष्ण पेट्रोल पंप के पास एक युवक अपनी कार को रोककर खड़ा था। तभी आसामाजिक तत्व द्वारा आकर उसका मोबाइल, पर्स और पैसे गायब कर दिए गए और आईपैड तथा मैकबुक को तोड़ दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि जब युवक ने सीपत थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच करने के मकसद से हाइवे पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो सीसीटीवी कैमरा चालू ही नहीं था। अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है अपराध पर शिकंजा कसने में हमारी व्यवस्था कितनी कमजोर है।

[caption id="attachment_111493" align="alignnone" width="696"]How crime can be reduced, when the state is struggling with ignoring the arrangements, miscreants robbed the youth from the parked car कैसे हो अपराध कम, जब व्यवस्थाओं की अनदेखी से जूझ रहा प्रदेश, खड़ी कार में से युवक को बदमाशों ने लूटा[/caption]

मिली जानकारी के अनुसार सीपत के पास नेशनल हाईवे पर नेशनल कृष्ण पेट्रोल पंप के पास आशीष टोप्पो अपनी कार खड़ी किए हुए थे। रात होने की वजह से उनकी कार में ही नींद लग गई। तभी वहां कुछ लोग आए और कार के दरवाजे को हिलाने लगे। आशीष ने यह देखा तो वे कार से निकलकर बाहर आए जिसके बाद उन बदमाशों ने मोबाइल, पर्स छीन लिया और विरोध करने पर कार में रखे आईपैड और मैकबुक को तोड़ दिया और भाग गए। आशीष ने सीपत थाना पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। मगर हाईवे पर लगा सीसीटीवी कैमरा चालू अवस्था में नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन