बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

हमर क्लीनिक और अस्पतालों में भारी लापरवाही; 54 को नोटिस, डॉक्टरों को भेजनी होगी GPS लोकेशन

हमर क्लीनिक और अस्पतालों में भारी लापरवाही; 54 को नोटिस, डॉक्टरों को भेजनी होगी GPS लोकेशन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्राथमिक उपचार सेवाएं देने वाले हमर क्लीनिक और हमर अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) ने 4 हमर अस्पताल और 50 हमर क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी करते हुए सुधारने की सख्त चेतावनी दी है। अब ओपीडी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को अपनी उपस्थिति जीपीएस लोकेशन के साथ साझा करनी होगी।

हमर क्लीनिक और अस्पताल का उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही सर्दी-बुखार जैसी समस्याओं के लिए इलाज और गंभीर मामलों के लिए विस्तृत उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दो शिफ्ट में ओपीडी संचालित की जाती है, जबकि इमरजेंसी सेवाएं 24x7 चालू रहती हैं।

समय पर अनुपस्थिति की शिकायतें
हाल के दिनों में डॉक्टर और स्टाफ के समय पर ड्यूटी पर न होने की शिकायतें मिलने के बाद सीएमएचओ ने सख्ती दिखाई है। अब प्रभारी डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी के दौरान जीपीएस लोकेशन के साथ अपनी उपस्थिति की तस्वीर भेजना अनिवार्य होगा।

नई नियुक्तियां और सेवाएं
हमर क्लीनिक में इलाज और टीकाकरण की सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, हमर अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भी तैनाती की गई है। इन अस्पतालों में सामान्य इलाज के साथ-साथ महिलाओं के प्रसव की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

चार स्थानों पर हमर अस्पताल
रायपुर के भाठागांव, गुढ़ियारी, राजातालाब और भनपुरी में हमर अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में रोजाना करीब 150-200 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाते हैं। सरकारी नियमों के अनुसार, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि सभी हमर क्लीनिक और अस्पतालों को दो शिफ्ट में ओपीडी चलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन