बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

साइंस कालेज चौपाटी हटाने को लेकर जमकर हुआ बवाल, विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास और कांग्रेसियों को लिया गया हिरासत में

साइंस कालेज चौपाटी हटाने को लेकर जमकर हुआ बवाल, विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास और कांग्रेसियों को लिया गया हिरासत में
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। साइंस कालेज मैदान से शनिवार को तड़के नगर निगम के अमले ने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसजनों ने जमकर विरोध किया और वे जेसीबी के सामने लेट गए। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों के साथ विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जेल परिसर में भिजवा दिया।

दरअसल नगर निगम ने सुबह सबेरे चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस बीच पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसजन वहां पहुंच गए। वो जेसीबी के नीचे लेट गए। इस दौरान पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। यहां पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

पूर्व विधायक ने रात भर दिया धरना

इससे पहले पूर्व विधायक  उपाध्याय व्यापारियों के साथ रातभर धरने पर बैठे रहे। इससे पढ़े मुद्दा यह है कि आमानाका के पास जहां चौपाटी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है, वह जमीन रेलवे की है। रेलवे ने पहले से ही नोटिस चस्पा कर दिया है। पूर्व विधायक उपाध्याय ने कहा है कि किसी भी दशा में चौपाटी को नहीं हटाने देंगे।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन