बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस से पहले बदले गए आईएएस, और भी हैं कतार में

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस से पहले बदले गए  आईएएस, और भी हैं कतार में
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर

पांच दिन बाद यानि कि 8 को कलेक्टर और फिर 9 अक्टूबर को आईजी-एसपी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सामना करेंगे। सीएम सभी का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे फिर उनका फैसला करेंगे। इस बार की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस कई मायनों में खास होगी। अहम् वजह है चुनावी साल का। इसलिए मुख्यमंत्री श्री बघेल सरकार की योजनाओं और मुद्दों को पूरी गंभीरता से जनता तक पहुंचाने के लिए अफसरों की पीठ भी ठोकेंगे और जिनका परफॉर्मेंस पुअर है उन्हें चेताएंगे भी।

कलेक्टर और एसपी की बैठक से पहले ही राज्य शासन ने 3 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। भर्ती प्रशासनिक सेवा के कुल 13 अधिकारी जिसमे 3 कलेक्टर व सीईओ शामिल हैं। इसी तरह राज्य पुलिस सेवा के दो एएसपी स्टार के अफसरों का प्रभार बदल दिया गया है। हलाकि यह आंशिक फेरबदल मन जा रहा है। कॉन्फ्रेंस के बाद बल्क में आईपीएस और आईएएस जिला बदर होंगे। इसमें जिनकी कार्यप्रणाली अच्छी हैं उन्हें बड़े जिलों में तो वहीँ उदासीन नौकरशाहों को लूप लाइन भेजा जा सकता है।

प्रशासन की नज़र ऐसे भी आईएएस और आईपीएस पर नज़र है जो छोटे जिलों में बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। संभवतयः उन्हें बड़े जिलों और राजधानी की जिम्मेदारी भी दी जा। बता दें कि सीएम भूपेश भेंट-मुलाकात के दौरान प्रदेश की जानते, गांव और किसान से मिलकर अफसरों की कार्यशैली भांप चुके हैं। तारीफ चंद अफसरों को ही मिली है जनता से और शिकायतें ढेरों हैं ऐसे में प्रशंसा, लताड़ और सजा भी मिलेगी ही।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन