IAS जयप्रकाश मौर्य; मुझे और मेरी पत्नी को बदनाम करने की हो रही कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब से ईडी की छापेमारी हुई है तब से मीडिया में तमाम तरह की खबरें प्रसारित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में अफवाहों का बाजार गर्म है। तमाम तरह की अफवाहों के बीच आईएएस जयप्रकाश मौर्य का मैसेज वायरल हो रहा है। निदेशक खनन ने इस मैसेज में ईडी जांच के संबंध में आईएएस मौर्य ने कुछ वेब पोर्टल में गलत एवं भ्रामक खबर प्रचारित व प्रसारित करने की बात कही है।

क्या लिखा है मैसेज में

“प्रिय मित्रों, कुछ न्यूज पोर्टल गलत नीयत से मुझे और मेरी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे फर्जी और शरारती खबरें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि कृपया केवल तथ्यात्मक समाचार प्रसारित करें। मैं अपने सरकारी आवास पर शांतिपूर्वक रह रहा हूं। कल मैं ऑफिस ज्वाइन कर रहा हूं। कृपया फेक न्यूज पर ध्यान न दें। कृपया इस खबर को प्रसारित करें।”

बता दें कि खनिज विभाग में ईडी की रेड के बाद कई प्रकार की फर्जी, भ्रामक एवं तथ्यविहीन खबरें कुछ वेब पोर्टल में अफसरों को लेकर प्रकाशित की जा रही है जो की तथ्यहीन हैं। ऐसे फर्जी न्यूज केवल बदनाम करने के उद्देश्य से प्रकाशित की जा रही है इसलिए ऐसे खबरों पर ध्यान ना देने की बात IAS ने कही है।

See also  ED Raids: वॉशिंग मशीन में छिपाकर रखे 2.5 करोड़ रुपए, ED के छापे में रकम बरामद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।