बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज..

IED Bomb Defused : नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज..
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। वहीं जवना द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के जंगलों और सीमा क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की पर एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस जवानों को आता देख नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को मौके से तीन IED बम बरामद हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद 16 मई को एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुड़ा, पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थे।

IED को मौके पर किया डिफ्यूज

इस दौरान ग्राम गरीबा के समीप जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के नक्सलियों का डेरा दिखाई दिया। अपनी ओर पुलिस पार्टी को आता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा क्षेत्र का सघन सर्च किया गया जहां नक्सलियों द्वारा आमजन एवं सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत से लगाये गए। तीन आईईडी (बम) दिखाई दिये जिसे पुलिस बल के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर माओवादियों के षडयंत्र को विफल किया गया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन