सड़क पर शराब पीते लोगों पर नहीं हुई कार्रवाई तो... कलेक्टर कार्यालय शराब लेकर पहुंचे समाजसेवी

रायपुर। मनेंद्रगढ़ कोरिया से एक अनोखा प्रदर्शन सामने आया है। यहां एक समाजसेवी शराब लेकर कलेक्टर कार्यालय ही पहुंच गए। दरअसल क्लब लाइसेंस की आड़ में चल रहे अवैध बार को लेकर बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन में संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक शख्स शराब की बोटल हाथ में कलेक्ट्रेट के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गया।

ये शख्स कोई और नहीं मनेंद्रगढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट रमाशंकर गुप्ता हैं। जो कलेक्टर जनदर्शन में मनेंद्रगढ़ तहसील में ग्राम पंचायत चैनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियम विरूद्ध संचालित अवैध शराब दुकान क्लब ग्रीन पार्क को तत्काल बंद करवा संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कलेक्टर पीएस ध्रुव के नाम प्रभारी अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर को ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर कोई जवाब न देकर जनदर्शन छोड़कर बाहर चली गईं। जिसके बाद समाजसेवी भी कार्रवाई की मांग करते हुए शराब की बोटल हाथ में लेकर कलेक्टोरेट के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए।

See also  नक्सलियों ने तोड़ा 'सीज फायर'..! सुरक्षा बलों के वापस लौटते ही बीजापुर में एक ही रात में 4 लोगों को मारा, कांग्रेस नेता के अलावा 3 और ग्रामीणों की हत्या की खबर

उन्होंने कहा कि शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टोरेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर वे शराब का सेवन करेंगे। कुछ समय बाद डिप्टी कलेक्टर पैकरा उनके पास आए और उनकी बातें सुनी और उन्हें कलेक्टर के पास ले जाकर उनकी बात कराई। कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट होकर उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।