बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रोड नहीं तो वोट नहीं…छत्तीसगढ़ के इस गांव में अब तक शुरू नहीं हुई वोटिंग, मतदाता कर रहे चुनाव का बहिष्कार

रोड नहीं तो वोट नहीं…छत्तीसगढ़ के इस गांव में अब तक शुरू नहीं हुई वोटिंग, मतदाता कर रहे चुनाव का बहिष्कार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि जिले के मस्तूरी विधानसभा के धूमा और मानिकपुर गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। अब तक वोटिंग शुरु नहीं हुआ है। रोड नहीं तो वोट नहीं का नारे ग्रामीण लगा रहे हैं। गांव के खराब सड़क को लेकर वोटिंग का विरोध कर रहे हैं।

वहीं सूरजपुर में भटगांव विधानसभा के शिवनंदनपुर गांव के तालाबपारा में दो दर्जन से ज्यादा परिवार ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जहां मतदाताओं का आरोप है कि इनके पारा में सड़क और नाली का अभाव है और वर्षों से सड़क नाली निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। जहां पूर्व में भी सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रशासन को मतदान बहिष्कार की चेतावनी दिए थे। ऐसे में आश्वासन के बाद भी निर्माण नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन