बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Tendu Patta Bonus Scam : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में निलंबित IFS अधिकारी अशोक पटेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

CG Tendu Patta Bonus Scam : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में निलंबित IFS अधिकारी अशोक पटेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदू पत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की विशेष कोर्ट ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अशोक पटेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले EOW ने पटेल को दो बार पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।

बता दें, अशोक पटेल को 6 करोड़ रुपए के तेंदू पत्ता बोनस घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। पटेल छत्तीसगढ़ के पहले IFS अधिकारी हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है।

क्या है मामला

तेंदू पत्ता बोनस घोटाला छत्तीसगढ़ में तेंदू पत्ता संग्रहण और बोनस वितरण से जुड़ा एक बड़ा मामला है, जिसमें अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आए हैं। EOW की जांच में अशोक पटेल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

इस मामले में कई तेंदू पत्ता समिति के प्रबंधकों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। जांच एजेंसी ने पुख्ता सबूत जुटाए और आगे की कार्रवाई की गई।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन