रायपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भर के IG, SP और ASP की रायपुर में बैठक होगी। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए कल सभी अफसर राजधानी में जटेंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू के चीफ इलेक्शन अफसर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देंगे।

न्यू सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी और चार अलग-अलग सेशन में ट्रेनिंग दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सीईओ आरिज आफताब और तमिलनाडू के सीईओ थिरू सत्यब्रत साहू छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों को प्रशिक्षण देंगे। जिसमें चुनावी तैयारी, पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर आ रहे हैं। लिहाजा बिलासपुर आईजी, एसपी के अलावा पीएम सुरक्षा में तैनात कुछ एसपी और एडिश्नल एसपी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। आचार संहिता की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 6 से 8 अक्टूबर के बीच आचार संहिता लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।

See also  अभी नहीं मिलेगा डीए और एचआरए, जानिए कब तक करना होगा इंतजार…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।