रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के महज तीन दिनों के भीतर ही ज़िला प्रशासन ने इसपर अमल शुरू कर दिया है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त ने तेलीबांधा की शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए आज टेंडर जारी कर दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 19 अगस्त को कृष्ण कुंज के शुभारंभ अवसर पर जनता की मांग पर तेलीबांधा की शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज़ी से अमल करते हुए आज उपायुक्त आबकारी ने तेलीबांधा में कृष्ण कुंज के समीप संचालित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान और विदेशी मदिरा दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए निविदा जारी की है। निविदा के माध्यम से इन दुकानों सहित रायपुर जिले की चार और विदेशी मदिरा दुकानों, एक देसी मदिरा दुकान, दो कंपोजिट मदिरा दुकानों और दो अन्य प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों को भी स्थानांतरित करने आवेदन मंगाए गए हैं।

निविदा पत्र पांच सितंबर 2022 तक आबकारी उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 22 कलेक्टोरेट रायपुर में दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते है। तकनीकी निविदा पत्र छह सितंबर 2022 को अपराह्न चार बजे खोले जाएंगे। वित्तीय निविदा खोलने की सूचना अलग से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिये आबकारी उपायुक्त कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 22 में संपर्क किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।