बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कल साय कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते है महत्‍वपूर्ण फैसले

कल साय कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते है महत्‍वपूर्ण फैसले
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल (बुधवार) को बैठक होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्‍तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहित के पहले की ये आखिरी कैबिनेट होगी, लिहाजा कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ये बैठक कल शाम 5 बजे में मंत्रालय में होगी।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन और धान किसानों को बोनस वितरण पर चर्चा होगी। बता दें कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 7 मार्च को करने की तैयारी है। इसके लिए बालोद में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। अफसरों के अनुसार मोदी का दौरा कार्यक्रम नहीं बन पाया तो वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं, प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को 12 मार्च को धान बोनस की राशि वितरण की तैयारी है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को लागू करने पर भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। इससे पहले राज्य कैबिनेट की 9 फरवरी को विधानसभा भवन में बैठक हुई थी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन