बिग ब्रेकिंगः नागरिकों को मिली बड़ी राहत, अब 15 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे संपत्ति कर

रायपुर। मुख्यमंत्री आवास में सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट बैठक शुरू हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में मंत्रीगण और कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए है।

बता दें कि सीएम हाउस में चल रही इस कैबिनेट बैठक में स्कूल खोलने और अन्य प्रस्तावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई घोषणाओं का अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद कैबिनेट बैठक ख़त्म होने के बाद सीएम बघेल 1 बजे राजधानी के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में आयोजित PCC की बैठक में भी शामिल होंगे।

इसके अलावा बजट पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकारी दफ्तरों में पांच दिवसीय कार्यदिवस के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषणा की थी।

दोपहर 2 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से करीबन 2ः 30 बालोद जिले के गुरूर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3ः40 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।

See also  अधेड़ को पीटने वाला अरेस्ट - गरीब को पीटने वाला दबंग पुलिस की गिरफ्त में भीगी बिल्ली बना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।