बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पुनिया-बघेल भी होंगे शामिल

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पुनिया-बघेल भी होंगे शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2021 को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अतिमहत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गयी है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित बैठक में चुनाव वाले नगरीय निकाय क्षेत्र के जिला के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला संगठन के प्रभारी पदाधिकारीगण, पर्यवेक्षक, जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण शामिल होंगे।

नगरीय निकायवार पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति

इधर पार्टी ने चुनाव वाले नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। इनमे नगरीय निकाय बीरगांव- राजेन्द्र साहू, मोतीलाल देवांगन, नगर निगम भिलाई- गिरीश देवांगन, अर्जुन तिवारी, द्वारिकाधीश यादव, नगर निगम-रिसाली- चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिसोदिया, नगर निगम-भिलाई चरौदा- अटल श्रीवास्तव, पीयूष कोसरे नियुक्ति हुई है।

नगर पा. परिषद, बैकुंठपुर- पर्यवेक्षक जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, नगर पा. परिषद शिवपुर चरचा- भानुप्रताप सिंह, गोपाल थवाईत, नगर पा. परिषद सारंगढ़-प्रेमचंद जायसी, उत्तम वासुदेव, नगर पा. परिषद जामुल- पर्यवेक्षक कौशल चंद्राकर, आलोक पाण्डेय, नगर पा. परिषद खैरागढ़-प्रतिमा चंद्राकर, शाहिद खान।

नगर पंचायत प्रेमनगर- फुलकेरिया, नगर पंचायत मारो- सुशील शर्मा, नगर पंचायत नरहरपुर-बिरेश ठाकुर, नगर पंचायत कोन्टा-कैलाश पोयाम, नगर पंचायत भैरमगढ़- रूकमणी कर्मा, नगर पंचायत भोपालपट्नम- यशवर्धन राव।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन