बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर ईनामी माओवादी ने किया सरेंडर, कटेकल्याण इलाके में था सक्रिय

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर ईनामी माओवादी ने किया सरेंडर, कटेकल्याण इलाके में था सक्रिय
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सली क्षेत्र में नक्षलियों के कायराना करतूत के बीच पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ लोन वर्राटू अभियान चला रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल लगातार माओवादी आत्मसर्मपण कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 1 माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित कटेकल्याण एरिया कमेटी के ग्राम पिट्टेडब्बा मिलिशिया सदस्य के पद पर सक्रिय था। बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल था।

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ देने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 ईनामी माओवादी सहित कुल 689 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन