बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

राज्य गठन के 22 वर्षो में नक्सल घटना में शहीद जवानों के स्वजन का सम्मान करेगी सरकार, 13 अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन

राज्य गठन के 22 वर्षो में नक्सल घटना में शहीद जवानों के स्वजन का सम्मान करेगी सरकार, 13 अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश सरकार नक्सलियों की हिंसा में शहीद वीर सपूतों के सम्मान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। आगामी 13 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 22 वर्षों में नक्सल मोर्चे पर शहीद हुए 1344 जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। बता दें कि शहीद हुए जवानों में 802 छत्तीसगढ़ पुलिस के और 542 केंद्रीय बल के जवान हैं।

पिछले एक वर्ष में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी के 124 बड़े नक्सल कमांडर को जवाबनों ने मारे गए हैं जिनमें से 69 को पुलिस ने मुठभेड़ में मारा है। इनमें महाराष्ट्र में मुठभेड़ में मारे गए मिलिंद तेलतुंबड़े, तेलंगाना के रामचंद्र रेड्डी आदि कमांडरों के नाम शामिल हैं। वहीं बीते साढ़े तीन वर्षों में 1,589 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। स्थिति ये है कि बीते दिनों नक्सलियों द्वारा मनाये गए शहीदी सप्ताह के समापन पर नक्सलियों ने पर्चा जारी कर नक्सल संगठन में नेतृत्व के संकट की बात कही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन