बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो नेताओं के बीच तनातनी चर्चा में, रैली को लेकर बैठक में हुई बहस

भाजपा के दो नेताओं के बीच तनातनी चर्चा में, रैली को लेकर बैठक में हुई बहस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बिलासपुर में महिला मोर्चा की 11 तारीख को होने वाली रैली को लेकर प्रदेश भर में तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में बालोद में आयोजित बैठक में भाजपा के दो प्रमुख नेताओं के बीच विवाद हो गया। इन्ही में से एक नेता ने नाराज होकर जिला स्तरीय राजनीती से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है।

यह बैठक बालोद जिले में चल रही थी और जिले के प्रभारी केदार गुप्ता बैठक ले रहे थे। इस दौरान भाजपा के बालोद जिले के नेता यशवंत जैन और केदार गुप्ता के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। इससे नाराज होकर यशवंत जैन आज बालोद के सोशल मीडिया में यह पोस्ट करते हुए लेफ्ट कर गए कि "मैं आज से बालोद जिला की सक्रिय राजनीति से अपने आपको अलग कर रहा हूं।"

यशवंत जैन और केदार गुप्ता के बीच हुई इस तनातनी की गूंज राजधानी में भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि यशवंत जैन छत्तीसगढ़ भाजयुमो के अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय आयोग के दो बार के सदस्य भी रहे हैं। पार्टी और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। बहरहाल यह देखना है कि दोनों नेताओं के बीच उठा यह विवाद तूल पकड़ता है या फिर वरिष्ठ नेताओं की पहल से मामले का पटाक्षेप होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन