बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में कांग्रेस से डॉ. विनय जायसवाल और बीजेपी से राजीव नायक हो सकते हैं महापौर पद के दावेदार

चिरमिरी में कांग्रेस से डॉ. विनय जायसवाल और बीजेपी से राजीव नायक हो सकते हैं महापौर पद के दावेदार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की प्रभा पटेल का नाम लगभग फाइनल

टीआरपी डेस्क। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो चुकी है। साथ ही अपने प्रतिनिधियों को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा सकता है। निकायों में प्रत्याशियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। केवल चार दिन बाकी है।

इधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, भाजपा से राजीव नायक महापौर पद के दावेदार हो सकते हैं। साथ ही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की प्रभा पटेल का नाम लगभग फाइनल हो चुका हैं। वहीं, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2023 में डॉ. विनय जायसवाल के साथ कुछ कांग्रेसी नेताओं का टिकट काट दिया गया था। वहीं, अब उन्हें कांग्रेस की ओर से महापौर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का नाम लगभग तय कर लिया केवल घोषणा होना बाकी है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन