बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में दोस्ती,प्यार और फिर शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया में दोस्ती,प्यार और फिर शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाले 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि जरहाभाठ में रहने वाले मनोज डूमया से उसकी इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह युवक मिलने-जुलने लगी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। युवक की बातों में आकर वह उसके साथ जरहाभाठा में जाकर रहने लगी।

 यह भी पढ़ें :- अब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की हुई मांग, प्रदेश सचिव ने लिखा सोनिया गांधी को खत कहा-पार्टी की गरिमा को किया धूमिल

यहां युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दो महीने साथ रखने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने घर आकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद सरकंडा थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन