टीआरपी। Bageshwar Dham, divy darbaar : बागेश्वर धाम वाले पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज इन दिनों गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में हनुमंत कथा की व्याख्या कर रहे हैं। महाराज को सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को लगाए गए दिव्य दरबार में एक मुस्लिम परिवार के सलमान ने हिंदू धर्म में वापसी की। वहीं एक ईसाई परिवार भी पुनः हिंदू धर्म में लौट आया। उनके पूर्वजों ने बरसों पहले ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था।


सलमान को मिला नया नाम राजवीर


गौरतलब है कि मुस्लिम समाज के सलमान ने जहां हिंदू धर्म को अपनाया वहीं ओडिया समाज की बिन्दु बाई और निर्मला ने ईसाई धर्म को छोड़कर फिर से हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की। मुर्रा भट्टी निवासी सलमान ने सनातन धर्म को अपना लिया। हनुमंत कथा के मंच पर उन्होंने कहा कि मैं पहले भी पूजा-पाठ करता था लेकिन घर वाले मना करते थे लेकिन आज जब यहां घर वापसी का कार्यक्रम चल रहा था तो उन्होंने भी सनातन धर्म को अपनाने के बारे में सोचा और आज से सनातन धर्म को अपना लिया है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान उनसे कहा कि आप एक शपथपत्र बनाकर एक कॉपी कलेक्टर को जरुर दें, आपका सनातन धर्म में स्वागत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पढ़कर गंगाजल पिलाया और कहा कि आज से सलमान राजवीर के नाम से जाना और पहचाना जाएगा।

See also  बिना टिकट ​यात्रियों पर बड़ी कार्यवाही, 628 मामलों में 1.33 लाख की वसूली


ओडिया भाषी परिवार वापस हिंदू धर्म में लौटा

इसके बाद ओडिया बोलने वाले परिवार जिनके पूर्वज यानी उनके ससुर ने हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था। उसने अपने पूरे परिवार के साथ वापस हिंदू धर्म को अपनाया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा स्थल में पूछा कि आप लोगों पर कोई दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है, इस पर उस परिवार ने कहा कि वे अपनी मर्जी से वापस अपने मूल धर्म में लौट रहे हैं। इसके बाद सभी लोगों को तिलक लगाकर गंगाजल पिलाया गया। इसी तरह निर्मला ने जो ईसाई धर्म में चली गई थी उसने भी हिंदू धर्म में वापसी की।


इस अवसर पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, आयोजक परिवार से युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक अवधेश दुबे, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा. सलीम राज, प्रितेष रागी, सुनील खेमका, दीपक भारद्वाज, आशा तिवारी, शालिनी राजपूत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

See also  ब्रेकिंग न्यूज़ : सरकारी जमीन पर कब्जे के नाम पर कांग्रेसी पार्षद को किया अपात्र, पार्षद का आरोप - अविश्वास प्रस्ताव को रोकने अध्यक्ष ने राजस्व अमले के साथ रचा षड्यंत्र

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।