रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ऐन जन्माष्टमी और कृष्ण कुंज के आयोजन के दौरान कृष्ण प्रिंट वाली साड़ी के चक्कर में अपनी फजीहत करवा

मचा बवाल, मंत्री उमेश भी थे कार्यक्रम में साथ, भाजपा ने किया विरोध

विशेष संवादाता, रायपुर। रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ऐन जन्माष्टमी और कृष्ण कुंज के आयोजन के दौरान कृष्ण प्रिंट वाली साड़ी के चक्कर में अपनी फजीहत करवा डाली हैं। शुक्रवार को सरकारी कृष्ण कुंज आयोजन में मंत्री उमेश पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यह आयोजन कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत था और सारंगगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े कृष प्रिंट वाली सदी पहनकर पहुँच गई। लेकिन वो यह भूल गेन की भगवन कृष्ण के प्रिंट वाली साड़ी में कृष्ण जी की आकृति महिला विधायक के पैरों में थी। बस फिर क्या था महिला विधायक का यह वीडियो अब काफी वायरल हो चूका है। इधर भाजपा ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि कांग्रेस न राम की है ऑन कृष्ण की इन्हे हिन्दू देवताओं का बस अपमान करना अत है।

बता दें की उत्तरी गनपत जांगड़े ने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केराबाई मनहर को लगभग 50000 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। 2018 में ही पहली बार उत्तरी जांगड़े विधायक बनी है। इससे पहले साल 2015 में सरपंच बनकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उत्तरी जांगड़े अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रही हैं।

See also  TRP आज की सुर्खियां

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।